देश भर में गेहूं की फसल की कटाई लॉकडाउन के बीच तेजी से है जारी

देश भर में गेहूं की फसल की कटाई लॉकडाउन के बीच तेज गति से जारी है। खरीफ 2020 के दौरान फसल की कटाई एवं मड़ाई (थ्रेसिंग) से संबंधित एसओपी (मानक परिचालन प्रक्रिया) का पालन किसानों और श्रमिकों द्वारा किया जा रहा है।

भारत सरकार के कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग ने किसानों एवं खेतों में काम करने वाले श्रमिकों के स्वास्थ्य की रक्षा और कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए राज्यों को मानक परिचालन प्रक्रिया परिचालित (सर्कुलेट) कर दी है, ताकि इसका कड़ाई से पालन किया जा सके।


मध्य प्रदेश में 98-99%, राजस्थान में 92-95%, उत्तर प्रदेश में 85-88%, हरियाणा में 55-60% और पंजाब में 60-65% गेहूं की फसल की कटाई हो चुकी है। 

राज्यों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश में लगभग 98-99%, राजस्थान में 92-95%, उत्तर प्रदेश में 85-88%, हरियाणा में 55-60%, पंजाब में 60-65% और अन्य राज्यों में 87-88% गेहूं की फसल की कटाई हो चुकी है।


रबी 2020-21 सीजन में दलहन और तिलहन की खरीद भी प्रगति पर है। 

रबी 2020-21 सीजन में मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत किसानों से एमएसपी पर दलहन एवं तिलहन की खरीद वर्तमान में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में प्रगति पर है।

Wheat harvesting across the India continues rapidly amid lockdown

लॉकडाउन अवधि के दौरान इन फसलों की खरीद की स्थिति निम्नानुसार है:

5 राज्यों अर्थात आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से 72,415.82 मीट्रिक टन चना (ग्राम) की खरीद की गई है।

7 राज्यों अर्थात तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और उड़ीसा से 1,20,023.29 मीट्रिक टन तूर दाल की खरीद की गई है।

3 राज्यों अर्थात राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से 1,83,400.87 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है।


इस बीच, राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (एनएचबी) ने देश भर में 618 एनएचबी-मान्यता प्राप्त नर्सरियों से फलों और सब्जियों की ‘उपलब्ध रोपण सामग्री’  के बारे में जानकारी एकत्र की है। यह जानकारी भारतीय बागवानी परिसंघ (सीआईएच), कमोडिटी-आधारित उत्पादकों के संघों, राज्य बागवानी मिशनों, एनएचबी राज्य कार्यालयों और सभी संबंधित हितधारकों को भेज दी गई है। किसानों को आगामी रोपण सीजन के लिए मनमुताबिक रोपण सामग्री खरीदने की सुविधा देने के लिए एनबीएच ने यह जानकारी वेबसाइट (www.nhb.gov.in) पर अपलोड कर दी है।

लोकप्रिय लेख